प्रहरी संवाददाता/ जैनामोड (बोकारो)। मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा झारखंड में स्थानीय नीति 1985 के आधार पर लागू करने की घोषणाओं से झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं वामदल द्वारा 13 मई को मशाल जूलूस एवं धरना प्रर्दशन किया गया। झारखंड में दो विधानसभा उपचुनाव होने के कारण बाकी विधानसभा एवं गोडा विधानसभा को झारखंड बंद से मुक्त किया गया है।
बोकारो जिला में झारखंड बंद का आंशिक असर देखा गया। इस दौरान कई नेता और विधायकों को हिरासत में लिया गया। बंद के दौरान छिटपुट घटनाओं को छोड़कर झारखंड बंद शांतिपूर्ण रही। झारखंड सरकार द्वारा बंदी से मुक्ति के किए चौक चौराहे पर पुलिस बल तैनात किये गये एवं वीडियोग्राफी हुई। इस दौरान 144 धारा लागू था।
![]()












Leave a Reply