Advertisement

स्कूल से शिक्षक नदारद

प्रहरी संवाददाता/ जैनामोड़ (बोकारो)। मानगो पंचायत के उ. क्र. मध्य विद्यालय से उ. क्र. स्कूल की पढ़ाई अप्रैल से शुरु हो गया है। जिससे विद्यालय के छात्र- छात्राओं में हर्ष देखा जा रहा है। लेकिन विद्यालय में शिक्षिक की कमी है। प्रभारी राम दुलाल महतो, लवकी मेहता, कासीमुद्दीन अंसारी, उर्मीला बेला, आसुतोष कुमार तथा चंद्रीक केवट पिछले चार माह से विद्यालय में अनुपिस्थिति है।

जिससे पठान में कमी आई है। इस विद्यालय में शिक्षक समय से पहले कभी नहीं आते हैं। इसके बाद भी एक न एक अवकाश में जाते हैं। विद्यालय में चार दीवारी, भवन का निर्माण, चांपा नल, शिक्षिक, टेबुल, बैंच, कंप्यूटर आदि की कमी होने के कारण विद्यालय में बच्चे खुशी के साथ दुख भी प्रकट करते हैं। 2017- 2018 सत्र में कक्षा नौ में 19 छात्र- छात्राओं का नामांकन हो गया है।

उ. क्र. हाई स्कूल के लिए मानगो पंचायत के समाज सेवी मोहीउद्दीन अंसारी, मंतोष सोरेन, असीरुद्दीन अंसारी, मजीद अंसारी, जानक मांझी, शाहीद अंसारी, नसीम अंसारी, विखल किस्कू, अन्नद मांधी, चौहान मांझी, गोविंद रजवार, सुरेश सिंह, साहेब सिंह, चंद्रिका महतो, विजय रजवार, सुकारा मांझी, महेश मांझी, गिरधारी सिंह आदि का अहम भूमिका रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *