Advertisement

कथारा वाशरी मे मना महिला दिवस कार्यक्रम

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर 8 मार्च को सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के हद में कथारा कोल वाशरी (Kathara Coal washrey) मे कार्मिक प्रबंधक एस डी रत्नाकर व बीएमएस के नेतृत्व में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाशरी पीओ आर सी सिंह ने कहा की आज महिलाएं पुरुषों की बराबरी करते हुए हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने मे सफल रही हैं।

सेना हो या फिर हवाई जहाज से लेकर ट्रेन तक महिला चला रही हैं। उन्होंने कहा कि यूं ही नहीं इसे देश की आधी आबादी कहा जाता है। मौके पर उपस्थित पुरुष कामगारों के अलावा कई श्रमिक संगठन के नेता भी मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला कामगार कुसूम देवी, लीला देवी, रामेश्वरी देवी, कमला बाई, सोनिया देवी, मंजू देवी, पारो देवी, पिंकी देवी, सरस्वती देवी आदि महिलाओं का अहम योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *