Advertisement

पूरे हर्षोल्लास से संपन्न हुआ स्वतंत्रता दिवस

तेनुघाट/ बोकारो। 15 अगस्त को तेनुघाट एवं आस- पास के इलाकों में पूरे हर्षोल्लास के साथ झंडातोलन किया गया। तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में जिला जज प्रथम उत्तम आनंद, अनुमंडल पदाधिकारी आवास, अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय एवं चिल्ड्रेन पार्क में अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आवास एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुभाष चन्द्र जाट, अधिवक्ता संघ कार्यालय में अधिवक्ता संघ के सचिव वकील प्रसाद महतो, पुलिस निरीक्षक कार्यालय एवं मोहन गंझू चौक में गोमियां पुलिस निरीक्षक, तेनुघाट ओपी कार्यालय में ओपी प्रभारी, तेनुघाट पंचायत एवं बिरसा चौक में तेनुघाट मुखिया रेखा सिन्हा, घरवाटांड़ पंचायत भवन में मुखिया दीपचंद यादव, चापी पंचायत भवन में मुखिया श्री राम हेम्ब्रम, सरहचिया पंचायत भवन में मुखिया, तेनुघाट उपकारा परिसर में प्रभारी उपकारा आधीक्षक दिलीप टुडू, जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य यूपी सिंह, डीएवी तेनुघाट में प्राचार्या अर्चना मिश्रा, तेनुघाट डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, किरण बेबीज पैराडाइस, झारखंड पेंशनर समाज में सचिव छोटन राम के द्वारा झंडातोलन किया गया।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *