बोकारो। बोकारो जिला के हद में विभिन्न वन क्षेत्रो से इन दिनों पत्थर माफियाओ द्वारा वन अधिकारीयों की मिलीभगत से अवैध पत्थर का उत्खनन बदस्तूर जारी है। ग्रामीण माफियाओ के दबंगयी के कारण मुखर विरोध करने में कतराते हैं।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में तेनुघाट वन क्षेत्र के वनचतरा के जंगल से इनदिनों बड़े पैमाने पर माफिया तत्वों द्वारा अवैध पत्थर का उत्खनन कराया जा रहा है। ग्रामीणों की माने तो अवैध पत्थर उत्खनन में स्थानीय वन रक्षियो का सह माफियाओ को मिल रहा है। बताया जाता है कि इन अवैध पत्थरो को स्थानीय सड़क निर्माण ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्यो में इस्तेमाल कर रहे हैं।
इस बाबत गोमियां प्रखंड पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष गंदौरी राम ने बताया कि उन्होंने अवैद्ध पत्थर उत्खनन की जानकारी विभाग को देकर यथासिघ्र रोक लगाने तथा पत्थर माफियाओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं वन प्रमंडल पदाधिकारी आर एन मिश्रा ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। जबकि तेनुघाट स्थित वनरक्षि व् रेंजर के मोबाईल क्रमांक 9262887058 तथा 7250810958 पर संपर्क करने पर घंटी बजती रही लेकिन फोन रिसीव नही किया गया।
![]()












Leave a Reply