एस.पी.सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ, सी.सी.एल. के विभिन्न कोयला क्षेत्रों के पदाधिकारीयों के साथ 15 जून को इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री रामेंश्वर सिंह फौजी रामगढ़ के नई सराय स्थित वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा स्थल पहूँचकर वीर स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां फौजी के साथ-साथ उपस्थित सभी नेताओं ने एक एक कर वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
माल्यापर्ण के उपरान्त इंटक नेता फौजी ने मीडिया को संबोधित करते हुये कहा कि वीर कुंवर सिंह को वे अपना आदर्श मानते हैं। इसलिए आशीर्वाद लेकर वे शपथ लेते हैं कि जबतक उनके शरीर में प्राण रहेगा तबतक वे मजदूरों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की नीति जैसे कॉमर्शियल माईनिंग, श्रम कानुन में संशोधन, उद्योगों का निजिकरण, रक्षा मंत्रालय, आयुध निर्माणी में 74% एफडीआई, काम के घंटे को 8 से 12 घंटा करना तथा कोयला मजदूरों की सुविधाओं में कटौती के खिलाफ संघर्ष के लिए निकल पड़े हैं।
उनका उद्देश्य मजदूरों को जागृत करना, बैठक करना, पीट मिंटिंग करना एवं सभा के माध्यम से कोयलांचल को बचानें हेतू कोई भी संघर्ष करने को मजदूरों को तैयार करना है। फौजी ने कहा कि भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचारियों से कोई समझौता नहीं होगा चाहे वह कर्मचारी हो, अधिकारी हो नेता। माल्यार्पण के बाद वीर कुंवर सिंह अमर रहे-अमर रहे अमर रहे, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ जिंदाबाद, रामेंश्वर सिंह फौजी जिन्दाबाद, मजदूर का नेता कैसा हो-रामेंश्वर सिंह फौजी जैसा हो, मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
यहां मुख्य रूप से राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के केंद्रीय सचिव सुरेन्द्र झा, डॉ संतोष कुमार,सीसीएल क्षेत्रीय सचिव अनिल सिंह, मुजफ्फर हुसैन, शेख वकील अहमद, प्रदीप कुमार, रंजीत सिंह, राजेश कुमार अखौरी, प्रकाश कुमार, इकबाल अंसारी, पन्चू नोनियां,ललेश्वर महतो, शब्बीर अंसारी, रामजी प्रसाद, संजय बक्शी, जय प्रकाश प्रसाद, सूरज कुमार शर्मा, सुरेन्द्र राम, चलीत्तर राम, धनेश्वर राम, शमशेर आलम, महेश साव, दिनेश सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply