ममता सिन्हा/ तेनुघाट (बोकारो)। पति द्वारा पत्नि को नदी किनारे ले जाकर जान से मारने के प्रयास को घुमने आए तीन युवकों ने विफल कर दिया गया है। घटना बोकारो (Bokaro) जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको गांव का बताया जाता है।
जानकारी के अनुसार खेतको निवासी मोहम्मद मासूम रजा द्वारा अपनी पत्नी को तेनुघाट दामोदर नदी (Tenughat Damodar River) तट पर ले जाकर जान मारने की कोशिश की गई। नदी के किनारे घूमने आए तीन लड़कों के द्वारा उसे बचाया गया। इस बारे में पूछने पर पीड़िता रुबिया रुही ने बताया कि उसकी शादी लगभग 7 वर्ष पूर्व खेतको निवासी फरजान अंसारी के पुत्र मो मासूम रजा के साथ हुई थी। जिससे एक पुत्र एवं एक पुत्री भी है। बच्चों की उम्र क्रमशः 5 वर्ष एवं 3 वर्ष है।
शादी के बाद उसे पति के द्वारा हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। उसके साथ मारपीट की जाती थी और कई बार जान मारने की भी कोशिश की गई। रुबिया जब इसकी शिकायत अपने सास-ससुर से करती थी वे लोग इसे ही उल्टा डाटते थे। इसकी खबर उसने अपने मायके वालों से भी की। जिसके बाद कई बार पंचायत भी हुई। उसके बाद भी हमेशा रुबिया को अपने पति द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। पिछले 10 दिन पूर्व अपने ससुराल वालों और पति से वह अपने मायके जाने की बात कही। उसे जाने की इजाजत मिली।
उसके मायके जाने के बाद फोन से पति ने बोला कि मैं तुम्हें लाना चाहता हूँ। वह आने को तैयार हो गई। मोटरसाइकिल से विष्णुगढ़ थाना के हद में नवादा से लेकर खेतको के लिए चलने के बीच में उसे कोनार डैम घुमाने ले गया। पीड़िता के अनुसार वहां बहुत ज्यादा भीड़ के कारण उसे मार नहीं पाया। फिर उसे तेनुघाट डैम लेकर गया। डैम में घुमाने के बाद वह उसे पिकनिक स्थल दूर किनारे एकांत की ओर ले गया।
जहां पर वह अपने दोनों बच्चों को मोबाइल देकर अपनी पत्नी को नदी के किनारे ले गया। वहां ले जाकर उसे पानी में धक्का दे दिया। लड़की को तैरना आता था और वह तैर कर बाहर निकल आई। उसके बाद फिर वह नदी में ले जाकर पानी के अंदर गर्दन दबाने लगा। बच्चों ने देखकर हल्ला किया। हल्ला सुनकर नदी के किनारे घूम रहे तीनों लड़के आए। जिसे देखकर वह लड़की को छोड़कर भाग गया। इसके बाद उसकी जान बच गई।
उसके बाद उसने अपने मोबाइल से मायके वालों को खबर की और तेनुघाट थाना पहुंची तथा शिकायत दर्ज कराई। जिला परिषद उस्मान अंसारी ने कहा कि यह बहुत ही गलत बात है। इस तरह किसी को भी जान से मारने की कोशिश करना गलत है। इसके खिलाफ वे आवाज उठायेंगे। जितनी जल्द हो इस पर वे प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग करते हैं।
755 total views, 2 views today