एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। वैश्विक राजपूत क्षेत्रीय महासभा द्वारा 6 मार्च को भव्य होली मिलन (Holi Milan) समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
स्टाफ रिक्रिएशन क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह के अवसर पर जमकर रंग व अबीर की बरसात के साथ साथ उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिला व गले लगा कर होली की बधाई दी। इस अवसर पर जोगिरा मंडली व स्थानीय रहिवासीयों ने एक से बढ़कर एक जोगिरा गीत प्रस्तुत किया।

मौके पर राजपूत समाज के अजय कुमार सिंह, बैरिस्टर सिंह, धनंजय सिंह, लाखन सिंह, हिरा सिंह, रामप्रवेश सिंह, सुशील सिंह, अशोक सिंह, सुमित सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, सुमन कुमार सिंह, कमलकांत सिंह, राजदेव सिंह, विजय कुमार सिंह, दिलीप सिंह, अनिल सिंह, संजय सिंह, लालबाबू सिंह, वीरेंद्र सिंह, पंकज सिंह, राकेश सिंह, शिव कुमार सिंह, मनोज सिंह सहित दर्जनो गणमान्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply