ममता सिन्हा/ तेनुघाट (बोकारो)। जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट बोकारो (Jawahar Navodaya Vidyalaya Tenughat, Bokaro) के हिंदी शिक्षक सीता राम राय एवं शिक्षिका अन्विता त्रिपाठी को वर्ष 2018-19 में शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए नवोदय विद्यालय समिति के अध्यक्ष एवं जिला आयुक्त द्वारा प्रशस्ति -पत्र भेजा गया। जिसे विद्यालय के प्राचार्य यूपी सिंह ने प्रदान किया।

दोनों शिक्षकों को शुभकामना देते हुए कहा की इनके निष्ठा, लगन और कर्तव्य परायणता इनके सफलता के कारण है। 2019 में इस विद्यालय के 10वीं बोर्ड परीक्षार्थियों का हिंदी विषय में 91% कक्षा औसत रहा है। उम्मीद है इस वर्ष भी यह रिकॉर्ड बरकरार रहेगा। साथ ही दोनों शिक्षकों को कोरोना वायरस बीमारी के कारण सोशल डिस्टेंस का पालन कर पुरस्कृत किया गया।
![]()












Leave a Reply