Advertisement

हजारीबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता

दो एरिया कमांडर सहित एक और नक्सली गिरफ्तार

हजारीबाग। हजारीबाग एसपी अनूप बिरथरे ने गुप्त सूचना के आधार पर चरही थाना क्षेत्र के उल्हारा समीप जंगल में छापामारी अभियान चलाया। जिसमे पुलिस और झारखंड जन मुक्ति परिषद उग्रवादी संगठन के बीच रात्री डेढ़ बजे में ही मुठभेड़ हो गया। जिसमें एरिया कमांडर सहित दो अन्य उग्रवादी भी पकड़ाया।

एक उग्रवादी पाले खान की हाथ में गोली लगी है जिससे वह घायल हो गया है घायल उग्रवादी का इलाज सदर अस्पताल हजारीबाग में चल रहा है। यह घटना सात दिसंबर की रात्रि लगभग डेढ़ बजे की है। झारखंड जन मुक्ति परिषद के उग्रवादी को छापामारी में ही गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमे एक का नाम बिकरा मुंडा व दूसरा का नाम बिगा पासवान वही घायल उग्रवादी पाले खान का नाम शामिल है।

मुठभेड़ में लगभग 100 राउंड गोली चली लगभग 183 गोली, दो बंदूक सहित मोबाइल, पिठू मौके वारदात पर से बरामद किया गया है। एसपी ने बताया की यह उग्रवादी संगठन पिछले छह माह से सक्रिय है। यह उग्रवादी संगठन हजारीबाग जिले के चरही बड़कागांव केरेडारी उरिमारी चतरा जिला के अलावे रांची जिले के कुछ इलाके में सक्रिय है।

इस संगठन का उद्देश्य है की इलाके में गोलीबारी करना डराना धमकाना के अलावे क्षेत्र में संचालित योजनाओ के अलावा कंपनी से लेवी वसूली आदि करना था। मौके पर अभियान एसपी अनूप बिरथरे, ए एसपी कुलदीप कुमार, डीएसपी सहदेव साव, अभियान डीएसपी कुलदीप कुमार, सीआरपीएफ उप कमाण्डेन्ट मृतुजाय कुमार, चरही थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा, मुफ़स्सिल थाना प्रभारी सुमन कुमार सहित सैकड़ो पुलिस व सीआरपीएफ जवान शामिल थे। एसपी ने बताया की इस मुठभेड़ में शामिल सभी पुलिस कर्मी को सम्मानित किया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *