Advertisement

गोमियां राजद ने मनाई स्थापना दिवस

प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। गोमिया (Gomia) प्रखंड के हद में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रतिनिधि ने आईइएल में राजद की स्थापना दिवस मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद नेता अरूण यादव ने की।

स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अरुण यादव ने कहा कि गरीबों, पिछड़ों और असहाय वर्गों का मसीहा लालू प्रसाद यादव के विचार को जन जन तक ले जाने की जरूरत है। राजद अध्यक्ष यादव ही गरीबों के मान सम्मान की लडाई लड़े हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार गरीब विरोधी है।

देश में डीजल पेट्रोल के दाम आसमान पर है और महगाई बढ रही है। बेरोजगारी का संकट गहराता जा रहा है। लोग त्रस्त है फिर भी मोदी सरकार के कानों में जूं तक नही रेंगती। मौके पर जिला उपाध्यक्ष कपिलमुनि यादव, जिला सचिव कामेश्वर यादव, महिला प्रकोष्ठ के मधुबाला पांडेय, वरिष्ठ नेता काशीनाथ यादव, लखन यादव आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *