Advertisement

गोमिया पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान

विजय कुमार साव/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां थाना (Gomia Thana) के हद में डी ए वी पब्लिक स्कूल स्वांग एवं गोमिया उच्च विद्यालय के समीप 15 जून को बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोमियां थाना के सहायक अवर निरीक्षक ध्रुव रजक एवं पुलिस बल द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच में मुख्य रूप से हेलमेट और मास्क चेकिंग सहित दो पहिया और चार पहिया वाहनों के कागजात, और ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की गयी।

जिन वाहनो के कागजात और लाइसेंस दुरुस्त नही पाया गया उन्हें ओरिजिनल कागजात दिखाने के लिये समय देकर छोड़ा गया। वहीं हेलमेट और मास्क नही लगाने वाले चालको को वार्निग देकर जाने दिया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा लगभग एक सौ वाहनो की जाँच कर उन्हें नियमो के पालन करते हुए वाहन चलाने का निर्देश दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *