Advertisement

पूर्व मंत्री ने संगीत नाटक अकादमी छऊ केंद्र चंदनकियारी में किया वृक्षारोपण

झारखंड में बड़ी संख्या में खनिज संपदा की है प्रचुरता- विधायक

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। पृथ्वी को अगर बचाना है तो हमे प्रकृति को बचाना होगा। पृथ्वी पर आज कई तरह की विपदा आ रही है। कहीं सूखा पड़ता है तो कहीं सुनामी और कही बाढ़ जैसी समस्या आती है। ऐसी प्राकृतिक आपदा से अगर बचना है तो हम सभी को वृक्ष को बचाना होगा। उक्त बातें झारखंड के पूर्व मंत्री व् चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी ने 6 जुलाई को संगीत नाटक अकादमी छऊ केंद्र, चंदनकियारी में आयोजित संकल्प पर्व के दौरान वृक्षारोपण करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष 100 पुत्र के समान होता है।

उन्होंने कहा कि हमारा झारखंड (Jharkhand) प्रकृति की अद्भुत देन है। यहां जल, जंगल, नदी, नाले, झरने सहित प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा भी है। लेकिन हमें इन सब का संरक्षण करने की जरूरत है। अगर कहीं एक पेड़ काट दिया जाता है तो हमे उसके बदले 100 पेड़ जरूर लगाने चाहिए। तभी हम अपनी प्रकृति को संरक्षित कर सकेंगे। साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण कर लोगों से आग्रह किया कि वे भी एक पेड़ जरूर लगाने का संकल्प लें।

इस अवसर पर संगीत नाटक अकादमी के संयोजक संजय कुमार चौधरी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदनकियारी वेदवंती कुमारी ने भी वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण को शुद्धिकरण को लेकर संकल्प पर्व के रूप मनाया। वृक्षारोपण के दौरान वैश्विक महामारी कोविड-19 को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।

वृक्षारोपण के दौरान संगीत नाटक अकादमी छऊ केंद्र के पदाधिकारी सहित दिलीप कुमार, विजय कुमार, आशुतोष कुमार, गोपाल पाल, राखोहरी बाउरी एवं अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *