Advertisement

अर्जुन मुंडा बने तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष

रांची। झारखंड के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड तीरंदाजी संघ के चेयरमैन रहे अर्जुन मुंडा को आज झारखंड तीरंदाजी संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। जमशेदपुर में आयोजित झारखंड तीरंदाज़ी संघ की बैठक में सर्वसम्मति से अर्जुन मुंडा के नाम पर सहमति बनी। अर्जुन मुंडा झारखंड में तीरंदाजी के बढ़ावे को लेकर काफी सक्रिय रहे हैं और खरसावां की तीरंदाजी अकादमी के जनक भी रहे हैं।

अर्जुन मुंडा के अध्यक्ष चुने जाने पर पूरे खेल जगत में उत्साह का माहौल है और आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि तीरंदाजी खेल का राज्य में सर्वांगीण विकास होगा और अपने राज्य के खिलाड़ी विश्व स्तर पर देश का झंडा ऊँचा करेंगे। श्री मुंडा सहित पूरे टीम को हार्दिक बधाई।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *