Advertisement

जलस्तर बढ़ने से खोला गया तेनुघाट डेम का पांच गेट

संवाददाता/ तेनुघाट। लगातार हो रही बारिश के कारण तेनुघाट डैम (Tenughat Dam) का जलस्तर बढ़ने से डैम का 5 फाटक खोला गया। लगातार पिछले 5 दिनों से हो रही भारी बारिश के वजह से तेनुघाट डैम का जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही थी। जिसके कारण दोपहर एक बजे 5 फाटक खोला गया है। एक बजे सभी फाटक लगभग 1 मीटर गेट खोला गया और 5:00 बजे संध्या को पूर्ण रूप से डैम का फाटक खोल खोला गया। जिसमें लगभग पचास हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड निकलने से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। डैम में 852 फिट पानी स्टोरेज करने की क्षमता है यह जानकारी नोडल पदाधिकारी बांधप्रमंडल पंकज कुमार के द्वारा दिया गया।

परंतु लगातार वर्षा के कारण डेम का जलस्तर 855.20 फिट शाम चार बजे तक मापी किया गया है। जिस कारण डेम का पांच गेट खोला गया है। इसलिए नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सचेत कर दिया गया है। उन्हें नदी के पास नहीं जाने की सलाह दी गई है क्योंकि इससे तीर्व जलधारा के चपेट में आ सकते हैं। बांध प्रमंडल के नोडल अधिकारी पंकज कुमार ने सिंचाई विभाग के प्रिंसीपल सेक्रेटरी और पश्चिम बंगाल की सरकार को खबर कर दी है। साथ ही मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग रांची, उपायुक्त बोकारो, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो सहित अन्य विभाग को भी जानकारी दी है।


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *