Advertisement

शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिला पचास हजार

संवाददाता/ तेनुघाट (बोकारो)। बिंदेश्वर सहानी खैनी विक्रेता की 19 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी को मुख्यमंत्री राहत कोश (Chief Minister Relief Fund) की ओर से 50 हजार रुपए का चेक प्रखंड विकास पदाधिकारी इंद्र कुमार द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक दंडाधिकारी बेरमो छवि बाला बारला, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कुमार अनंत मोहन सिन्हा एवं तेनुघाट पंचायत मुखिया रेखा सिंह आदि उपस्थिति थे।

मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन आशीर्वाद कार्यक्रम के दौरान तेनुघाट आगमन पर भगवान बिरसा मुंडा के माल्यार्पण के समय आरती ने अपने पिता के माली हालत से अवगत कराते हुए अपनी तथा अपनी चार बहनों की पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई थी। उसने बताया की पिता की गरीबी के कारण हम चार बहनों की शिक्षा में बाधाएं आ रही है। मेरे पिता आगे की शिक्षा दिलाने में सक्षम नहीं है इस पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर उप विकास आयुक्त बोकारो के आदेश पर पेटरवार बीडीओ इंद्र कुमार ने उसे 50 हजार का चेक प्रदान किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *