जेल में की खुदकुशी की कोशिश
संवाददाता/ तेनुघाट (बोकारो)। अपनी दो सगी बेटियों की हत्या के आरोप में पकड़ा गया आरोपी मनसू सोनी को तेनुघाट जेल भेजा गया था। जेल में बंद सोनी ने शुक्रवार की सुबह धारदार हथियार से अपना गाला रेत कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गौरतलब है की दो दिन पूर्व पेटरवार थाना अंतर्गत पिछरी निवासी सनकी पिता ने अपनी ही दो बेटियों का गला दबाकर हत्या कर दिया था। उसके बाद दोनों की शव को घर के बाहर झाड़ियों में फेंक दिया था। उसने अपना जुर्म पुलिस के समक्ष कबूल कर लिया था। घरेलू कलह को लेकर उसने ऐसा किया था।
फुसरो बाजार (Phusro Bazar) में उसकी रेडीमेड कपड़े की दुकान है। बताया जाता है कि जेल में उसे वार्ड नंबर एक में रखा गया था। जहां उसने सुबह शौचालय में जाकर अपना गला एवं हाथ की दोनों कलाई का नस काट कर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की। इसकी जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिये
तेनुघाट (Tenughat) अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। जहां पर डॉ शिवानी सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रांची के रिम्स (RIMS, Ranchi) रेफर कर दिया। आरोपी घायल को जेल प्रशासन ने 108 एंबुलेंस की मदद से रांची रिम्स में बेहतर इलाज के लिए ले जाया गया। शिवानी सिंह ने बताया कि धारदार हथियार से गले में कटा हुआ था। वहीं इस बारे में प्रभारी जेल अधीक्षक छवि बाला बारला ने बताया कि शौचालय में उसे घायल में अवस्था में देखकर बंदियो के द्वारा शोर मचाने के बाद जेल पुलिस पहुंची और तुरंत उसे अनुमंडल अस्पताल तेनुघाट ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स ले जाया गया।
![]()












Leave a Reply