Advertisement

खेती के गुर सीखने इजरायल जा रहे झारखंड के किसान

साभार/ रांची। उन्नत खेती के गुर सीखने के लिए झारखंड से 21 किसानों का दूसरा दल रविवार को इजरायल के लिए रवाना होगा। शनिवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने आवास से इन किसानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार के नेतृत्व में रवाना होने वाले दल में छह अधिकारी भी शामिल हैं।

किसानों का दल रविवार सुबह 8.55 पर रांची हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होगा और इसी दिन दिल्ली होते हुए इजरायल की राजधानी तेल अवीव पहुंचेगा। वे वहां कृषि फर्मों के भ्रमण के साथ कृषि उपकरण बनाने वाली कंपनियों का भी दौरा करेंगे। रवाना होने वाले किसानों के दल में डीसी हजारीबाग शशि रंजन, विशेष सचिव प्रदीप कुमार, जैसमिन के सीईओ आरपी सिंह, डीएओ रांची अशोक कुमार सिन्हा व समेति निदेशक शामिल हैं।

बता दें कि राज्य से कुल 120 किसान और 30 पदाधिकारी पांच चरणों में इजरायल का दौरा करेंगे। पहले चरण में 26 से 31 अगस्त के बीच किसानों ने इजरायल का दौरा किया था।

  • किसानों की सूची : महेंद्र प्रसाद साव (चतरा), बिजेंद्र कुमार (चतरा), गोकुल प्रसाद यादव (देवघर), कमल महतो (धनबाद), यदुनाथ (पूर्वी सिंहभूम), जनार्दन प्रसाद वर्मा (गिरिडीह), रघुनाथ प्रसाद वर्मा (गिरिडीह), रोहित प्रभात टोप्पो (गुमला), सुरेश सिंह (गुमला), राम प्रसाद कुशवाहा (हजारीबाग), छविंद्र प्रसाद (हजारीबाग), निताई मंडल (जामताड़ा), जयराम प्रसाद सिंह (कोडरमा), धु्रव कुमार सिंह (पलामू), सतीश कुमार (रामगढ़), प्रणव कुमार (सिमडेगा), शमसुज जोहा (पाकुड़), बिरसा मुंडा (खूंटी), अखिलेश कुमार सिंह (लोहरदगा), नरेश किस्कू (लोहरदगा), नरेश किस्कू (पूर्वी सिंहभूम) व कपिलदेव ठाकुर (पलामू)।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *