परियोजना तथा क्षेत्रीय स्तर पर संगठन की मजबूती धरातल पर दिखेगी
एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। मजदूर संगठन इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह द्वारा सीसीएल (CCL) रीजनल सचिव के पद पर चुने जाने पर मिले दायित्व का निर्वाह पूरी ताकत व ईमानदारी से करने का मेरा प्रयास होगा। सभी को साथ लेकर सभी के विश्वास से योजना बनाकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा।
वर्तमान समय में पूरे देश का पब्लिक सेक्टर को राष्ट्रीयकरण से निजी करण की ओर ले जाने का सरकार की मंशा सामने है। जिससे मजदूर आक्रोशित है। जरूरत इस बात की है कि योजना तथा कार्यक्रम बनाकर मजदूरों को गोल बंद कर मजदूर विरोधी तथा उद्योग विरोधी सरकार को मजदूर सबक सिखाने का काम करेंगे।उक्त जानकारी राकोमसं सीसीएल रीजनल सचिव अजय कुमार सिंह ने 14 जुलाई को कथारा चार नंबर मंदिर परिसर में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में मजदूरों के सामने जो समस्याएं उत्पन्न हो रही है उसके लिए प्रबंधन की उदासीन रवैया मुख्य कारण है। मजदूर जमात का भरोसा सदैव इंटक के प्रति रहा है। उसे बरकरार रखना संगठन के पदाधिकारियों के सामने वर्तमान सरकार की कार्यशैली मजदूर विरोधी और उद्योग विरोधी नीति चुनौती के तहत सामने है।
संगठन के लोगों के द्वारा अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए अजय कुमार सिंह ने कहा कि श्रमिकों का विश्वास कायम रहे इसका निरंतर प्रयास होगा। प्रबंधन द्वारा लिए गए निर्णय का खुद प्रबंधन ही अवहेलना कर रहा है। कायाकल्प योजना धरातल पर पूर्णरूपेण लागू नहीं हो पा रहा है। श्रमिक वर्ग की समस्या यथावत बनी हुई है। कहने के लिए तो कायाकल्प का कार्य किया गया लेकिन मजदूर के आवास का छत से पानी का रिसाव हो रहा है।
कथारा क्षेत्र की सभी कॉलोनी में गंदगी का अंबार तथा नाली की स्थिति जर्जर हालत में हैं। मजदूर पदोन्नति से वंचित हो रहे हैं। बीमारी के कारण मजदूर का निधन हो जा रहा है। लंबे समय तक मजदूर वेतन से वंचित हो रहे हैं। इसके बावजूद भी जेबीसीसीआई में प्रदत सुविधा से वंचित है। गलत तरीके से लंबी अनुपस्थिति के आरोप में श्रमिक बर्खास्तगी का दंश झेल रहे है, लेकिन प्रबंधन का इस ओर ध्यान नहीं है।
इसके खिलाफ कोयला क्षेत्र के तमाम मजदूर गोलबंद होकर निर्णायक लड़ाई की तैयारी करें। तभी श्रमिक अपने मान सम्मान और अधिकार की रक्षा कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंसूर खान, अरविंद कुमार सिंह, आशीष चक्रवर्ती, वेदव्यास चौबे, इम्तियाज अहमद, असगर अली, राहुल सिंह, भीम सेंट लुइस, तय्यब हुसैन, शकील अहमद, शब्बीर अहमद अंसारी, कन्हैया राम, अमनदीप सिंह, सीएस प्रसाद, महमूद अंसारी, सुजीत मिश्रा, सुरेश महतो, नसीम अख्तर, अर्जुन चौहान, विश्वनाथ राज, श्रीकांत मिश्रा, देवाशीष आस, संतोष सिन्हा, बिंदु चंद हेंब्रम, पिंटू राय, पंचराम, अशोक गिरी, जानकी कोल सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
381 total views, 1 views today