मुश्ताक खान/ रांची। झारखंडी एकता संघ की झारखंड इकाई द्वारा स्थानीय कमेटी का गठन कर विस्तार किया गया। हाल ही में गठित झारखंडी एकता संघ के सदस्यों का चयन कर 24 अक्टूबर को मुहूर्त रूप दिया गया। झारखंडी एकता संघ के झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष संतोष कुमार मंडल हैं। उन्होंने बताया कि मैं पिछले करीब एक दशक से सदस्य और प्रभारी के तौर पर रांची से संघ के लिए काम करता था। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में नौशाद आलम अंसारी झारखंड प्रदेश के प्रभारी हैं। इस तरह हम दोनों ने मिलकर प्रदेश कमेटी और जिला कमेटी का विस्तार किया है।
खबर के मुताबिक झारखंडी एकता संघ की झारखंड इकाई के अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी नौशाद आलम अंसारी के संयुक्त प्रयास से 24 अक्टूबर को आनंद कुमार शाही को झारखंड प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद रामगढ़ जिला का उपाध्यक्ष मुबारक हुसैन को सर्व सम्मति से बनाया गया है। इसी तरह बोकारो जिला का उपाध्यक्ष अविनाश कुमार को बनाया गया है।
रांची जिला की संयोजिक श्रीमती फरीदा नुसरत बनी हैं। गोमियां के प्रखंड अध्यक्ष के तौर पर मुकेश कुमार नायक को नियुक्त किया गया है। रामगढ़ जिला के अध्यक्ष अशीष कुमार गुप्ता, हजारीबाग जिला अध्यक्ष दयानंद कुमार, बोकारो जिला अध्यक्ष अंकज कुमार बनवार, जमशेदपुर जिला अध्यक्ष दीपेंदु घोष और अमित कुमार को रांची जिला का सचिव बनाया गया है। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
नौशाद अंसारी ने कहा की इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों को भी जल्द ही जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा की मानवता की नीव पर चल रही झारखंडी एकता संघ से जुड़ने का मतलब साफ है कि अपने लिए कम और अपनों के लिए ज्यादा से ज्यादा मददगार बनना पड़ेगा।
वहीं प्रदेश के अध्यक्ष संतोष कुमार मंडल ने कहा की झारखंडी एकता संघ से जुड़ने वालों की कमी नहीं है लेकिन हम लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी से सलाह मशवरा के बाद ही किसी को इस संस्था से जोड़ते हैं। क्योंकि व्यस्तता के इस दौर में लोगों को अपने काम से फुर्सत नहीं मिलती तो किसी संस्था का काम कैसे करेगा।
![]()












Leave a Reply