Advertisement

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने किया नहर के सिंचाई चैनल का उदघाटन

ममता सिन्हा/ तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड (Jharkhand) के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने 2 जुलाई को तेनु-बोकारो नहर के चेनल संख्या 834, 850 और 854 का मरम्मत के बाद उदघाटन किया। बताते चलें कि कुछ दिनों पहले तेनुघाट डेम से नहर का पानी बंद कर तीन दिनों तक तीनों चैनलों का मरम्मत कराया गया था। मरम्मत के बाद नहर में पानी छोड़ा गया।

मालूम हो कि इन तीनों चैनलों से पिछरी उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत अंतर्गत झरना कुल्ही, पिपराटांड, करनडीह, बुटनाडीह,डहुवा सहित कई इलाके के खेतों में पानी जाता है। जिससे किसान लाभान्वित होते हैं। पानी बंद होने से किसान खेती के समय काफी निराश थे। फिर से खेतों में पानी पहुंचने से किसान काफी प्रसन्न एवं उत्साहित नजर आ रहे थे।

उदघाटन के अवसर पर झामुमो के जिला सचिव जयनारायण महतो, जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू, घुनु हांसदा, तेनुघाट बांध प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्यामकिशोर प्रसाद सिंह, अवर प्रमंडल पदाधिकारी विजय कुमार ठाकुर, कनीय अभियन्ता विकाश कुमार, अजित कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *