Advertisement

मां दुर्गा की भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु

साभार/ बोकारो। चास-बोकारो (Chas-Bokaro) के श्रद्धालु इन दिनों मां दुर्गा की भक्ति में लीन हैं। पूजा पंडालों में भक्ति की बयार बह रही है। लोग आस्था के सागर में गोते लगा रहे हैं। चीरा चास के बसेरा कालोनी (Basera colony) में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। लोगों ने चौरा, मधुटांड़,घटियाली, सोनबाद, अम्बे मंदिर, साहू बाजार, भतुआ, रानीपोखर, सेक्टर आठ, केके सिंह कॉलोनी, नवीन को आपरेटिव कालोनी, सोलगीडीह, शीतला मंदिर, बिहार कॉलोनी, सिजुआ, सतनपुर, कालीबाड़ी सेक्टर आठ, बंग भारती, सेक्टर चार, सेक्टर ती थाना मोड़, चक्की मोड़, कुर्मीडीह, बालीडीह पाण्डेय टोला, बियाडा बाजार पूजा पंडाल में मां दुर्गा की आराधना की।

सेक्टर दो सी पूजा पंडाल में भी श्रद्धालुओं ने पुरोहित के संग माता की आराधना की। पूजा पंडाल के निकट भाजयुमो की ओर से सेवा केन्द्र बनाया गया है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मयंक कुमार सिंह ने कहा कि यहां बुजुर्ग लोगों के लिए बैठने के अलावा शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। लोगों को दल की नीतियों के अलावा सरकारी योजना से परिचित कराया जा रहा है।

श्रीराम मंदिर सेक्टर एक में मां दुर्गा की विशेष आरती की गई। लोगों ने भजन के माध्यम से माता की महिमा का बखान किया। पूजा पंडलों में भी मां की आरती की गई।कई पूजा समितियों की ओर से माता जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर चार सिटी सेंटर श्री लेदर शो रुम के निकट उपायुक्त मुकेश कुमार ने श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया।


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *