एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। शिकायत निवारण के मामले में बोकारो (Bokaro) जिला ने राज्य में सबसे बेहतर कार्य किया है। जिला आपूर्ति शाखा में शिकायतें यथा पीजी पोर्टल/ COVID-19 पोर्टल एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का निस्पादन बोकारो उपायुक्त मुकेश कुमार के निर्देशानुसार ससमय किया गया।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी सादात अनवर ने पूरे टीम को बधाई दी तथा इसी प्रकार कार्य करने के लिए सभी कर्मियों को प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि जितनी भी शिकायतें विभाग को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होंगी सभी का ससमय निवारण किया जाएगा ताकि आमजनों को इसका लाभ मिल सके। उक्त जानकारी डीपीआरओ कर्मी आशुतोष कुमार ने दी।
![]()












Leave a Reply