Advertisement

महिला सहभागिनी समिति के द्वारा मास्क का वितरण

प्रहरी संवाददाता/ तेनुघाट। तेनुघाट चित्रगुप्त महापरिवार (Tenughat Chitragupt Mahapariwat) महिला समिति के द्वारा कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचाव को लेकर तेनुघाट कॉलोनी (Tenughat colony) में मास्क का वितरित किया गया। इसके अलावा ग्रामीणों के बीच मास्क वितरित किया गया। समिति की संरक्षक रेखा सिन्हा ने बताया कि कोरोना वाइरस के बचाव को लेकर मास्क बाटे गए।

इस मौके पर समिति की अध्यक्ष शालिनी सिन्हा एवं महासचिव ममता कटरियार ने पंचायतवासियों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने एवं बच्चों को एक जगह जमा हो नहीं खेलने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान कोषाध्यक्ष सुनीता सहाय, रानी सहाय, साधना सिन्हा, सुनीता सिन्हा, पूनम सिन्हा, नन्दा प्रसाद, ममता सिन्हा, सुजाता प्रसाद आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *