प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। भाजपा साडम मंडल अध्यक्ष शिवशंकर दुबे के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 16 सितंबर को जगह जगह मास्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मंडल अध्यक्ष दुबे ने रहिवासियों को वैश्वीक महामारी COVID 19 से बचाव के उपाय बताया।
जानकारी के अनुसार भाजपा साड़म मंडल अध्यक्ष शिवशंकर दुबे के नेतृत्व में दर्जनों भाजपायीयों ने क्षेत्र के साड़म, दलाल टोला, चटनियाबागी, नैनाटांड़, झिरकी, बांध वस्ती, कथारा दो नंबर कॉलोनी सहित विभिन्न जगहों पर मास्क का वितरण किया। तथा रहिवासियों को महामारी से बचाव के उपायों को बताया।
इस अवसर पर साड़म मंडल भाजपा के अध्यक्ष शिवशंकर दुबे के आलावा भाजपा कार्यकर्ता घनश्याम डे, संदीप प्रसाद, राजेश प्रसाद उर्फ राजू आर्ट, पशुपति प्रसाद, दिनेश प्रसाद, राजेंद्र नायक, राजू प्रसाद, बड़कू प्रसाद, राजेश कुमार पांडेय इत्यादि उपस्थित थे।
![]()











