विजय कुमार साव/ गोमियां (बोकारो)। गोमिया (Gomia) प्रखंड़ के हद में आजसू नेता और समाजसेवी ने साडम पूर्वी पंचायत के विभिन्न मोहल्लों में जरूरतमंद रहिवासियो के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। जिनकी स्थिति अत्यंत दयनीय है उनकी मदद के लिए आगे आकर करीब 50 परिवारों में बोकारो ओएनजीसी (Bokaro ONGC) के माध्यम से सूखा अनाज का वितरण किया गया।
रहिवासियो के बीच आजसू नेता ने कहा कहा कि COVID-19 वैश्विक महामारी का प्रकोप आज पूरा देश झेल रहा है। भारत में इसकी शुरुआत मार्च के महीने में हुई और इस वैश्विक महामारी से अभी तक हमारा देश ग्रसित है। लोगों की मदद के लिए हर घड़ी उनके साथ हैं। मौके पर शमशेर सिंह, अमित चंद्रवंशी, तुलसीराम, सूरज यादव, सिकंदर कुमार, विनोद, महेश राम उपस्थित रहे।
![]()












Leave a Reply