Advertisement

विधायक ने लाॅकडाउन में फंसी किन्नरों को पास के साथ किया विदा

एस.पी.सक्सेना/ धनबाद (झारखंड)। लाॅकडाउन के दौरान फंसी किन्नरों को यूपी-बिहार जाने के लिए टूंडी विधायक के प्रयास के बाद अंततःधनबाद जिला प्रशासन ने पास निर्गत कर दिया। इसके बाद यहां फंसे किन्नरों के जाने का रास्ता साफ हो गया।

जानकारी के अनुसार बीते 18 फरवरी को झरिया के अमानीशाह बाबा के मजार पर चादरपोशी करने बिहार उत्तर प्रदेश से आयी सभी किन्नर लाॅकडाउन की वजह से फंस गयी थी। सभी किन्नर धनबाद जिला के हद में झरीया के फूसबंगला स्थित झारखंड (Jharkhand) प्रदेश किन्नर महासंध की अध्यक्ष छमछम देवी के यहां ठहरी थी। किन्नर समाज ने टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो (Mathura Prasad Mahto) से इस मामले में सहयोग का अनुरोध किया। इसके बाद विधायक महतो के प्रयास से जिला प्रशासन ने बिहार और यूपी जाने वाले किन्नरों के लिए पास निर्गत कर दिया।

महतो ने 5 मई को गंतव्य जाने वाली किन्नरों को आर्थिक मदद के साथ शाॅल ओढाकर सम्मानित कर बिदाई दिये। मौके किन्नर समाज ने विधायक महतो और उनके समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। यहां किन्नर छमछम देवी ने विधायक महतो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगे शिखर की ओर बढते रहने का उन्हे आशीर्वाद दिया। मौके पर विधायक के अलावा मुख्य रूप से पवन महतो,बसंत महतो, भग्तू महतो आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *