Advertisement

शिव गुरु महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। शिव शिष्य परिवार गोमियां के सौजन्य से बीते दिनों भव्य शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुगण उपस्थित थे। गोमियां प्रखंड के सिंधोनिया अहरा स्थित दुर्गा मंदिर के समीप आयोजित शिव गुरु महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुये वरिष्ट गुरुभाई भैया मुनीष कुमार वर्मा ने शिव महिमा पर प्रकाश डालते हुये कहा कि भगवान शिव देवो के देव महादेव और देवताओ के भी गुरु हैं।

उन्होंने कहा कि शिव गुरुओ के ही गुरु नही बल्कि जगत गुरु भी है। जगत का प्रत्येक प्राणी भगवान शिव को अपना गुरु बना सकता है। महादेव को अपना गुरु बनाने के बाद व्यक्ति का लौकिक और पारलौकिक मनोरथ पूर्ण हो जाता है। यही कारण है कि आज देश के हर कोने, गांव-मोहल्ले में शिव गुरु की चर्चा हो रही है।

वर्मा के अनुसार शिव को अपना गुरु बनाने के लिये बड़े गुरुभाई हरिन्द्रानंद द्वारा प्रदत्त द्वारा प्रदत्त तीन सूत्र का पालन करके कोई भी शिव को गुरु बना सकता है। चाहे वह व्यक्ति किसी जाति, धर्म या संप्रदाय का हो। वे सूत्र है दया माँगना, चर्चा करना और नमः शिवाय से अपने गुरु शिव को प्रणाम करने की कोशिश करना। इसमें खान-पान, शुद्धि-अशुद्धि का कोई भेद नही है।

कार्यक्रम में शिव शिष्य वर्मा ने कई कर्णप्रिय भजन प्रस्तुत किया। शिव गुरु महोत्सव में क्षेत्र के गोमियां बस्ती, आईईएल, खंभरा, कस्वागढ़, खुदगड्डा, स्वांग, साड़म, होसिर, पडड़िया, बेलाटांड़, कथारा, खेतको और जरीडीह बाजार से लगभग दो हजार शिव गुरुभाई बहनो ने हिस्सा लिया। महोत्सव को सफल बनाने में शिव शिष्य परिवार के सावित्री देवी, सुषमा गुप्ता, मीना देवी, सोनी कुमारी, पुतुल देवी, मालती मंडल, चिंता देवी, सुंदरी देवी, बैजनाथ यादव, विकास यादव आदि का अहम योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *