नए पुलिस कप्तान आश्विनी कुमार सिन्हा का किया स्वागत
एस.पी.सक्सेना/ देवघर (झारखंड)। देवघर (Deoghar) के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने 14 सितंबर को नव पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने वाले पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा को शुभकामनाओं सहित बधाई दी। तथा निवर्तमान पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय को भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर जिला उपायुक्त सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था से हर नागरिक प्रभावित होता है। पुलिस बल के पास इस महत्वपूर्ण कार्य का दायित्व होता है। निवर्तमान पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय का कार्यकाल बेहतरीन और सराहनीय रहा है। हम सभी जानते है कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण सामान्य बात है। सदैव उन्हीं अधिकारियों को याद रखा जाता है जिनका कार्य सराहनीय रहता है।
![]()











