Advertisement

स्वागत कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो। शनिवार को बोकारो समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में नव पदस्थापित उपायुक्त डाॅ. शैलेश कुमार चौरसिया का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत कार्यक्रम में समाहरणालय एवं संलग्न कार्यालयों के कर्मी बड़ी संख्या में भाग लिये। कर्मियों द्वारा उपायुक्त महोदय को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। उपायुक्त डाॅ. चौरसिया द्वारा छोटे से छोटे कर्मी की महत्ता को उल्लेखित करते हुए एक-एक कर्मचारी कितने महत्वपूर्ण है पर कर्मियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा गया कि समन्वय एवं टीम भावना से कार्य करें ताकि जिले का पूर्ण विकास हो सके।

उक्त कार्यक्रम में उपायुक्त डाॅ. चौरसिया के साथ-साथ उप विकास आयुक्त रवि रंजन मिश्रा, अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो (तेनुघाट) प्रेमरंजन उपस्थित थे। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन करते हुए महासंघ अध्यक्ष विजय कुमार सिंह द्वारा प्रशासन एवं संघ के समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष चर्चा की गई।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान नारायण राम महतो, ललित सिन्हा, मिथिलेस प्रसाद, सुकुमार प्रसाद मरांडी, बेबी कुमारी, कुमार सुबोध सिन्हा, रेणु कुमारी, संतोष कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, लक्ष्मी नारायण प्रसाद, जाकिर हुसैन, हेमेन्द्र महतो, देव नंदन चैधरी एवं विद्या सागर उपस्थित थे।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *