Advertisement

कई क्षेत्रों के कांटेंमेंट जोन को उपायुक्त ने किया मुक्त

जिलावासियों से बकरीद शांतिपूर्ण मनाने की उपायुक्त ने किया अपील

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो (Bokaro) जिला के हद में चास प्रखंड के गोस्वामी टोला, माराफारी पंचायत बालीडीह, राजेन्द्र नगर बारी को-ओपरेटिव बालीडीह एवं वस्तु विहार फेज-4 चिरा चास को कंटेन्मेंट तथा बफर जोन के रूप में घोषित किया गया था। अर्थात इन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमित व्यक्तियों के निवास स्थान के चारो ओर पूर्णत: तालाबंदी किया गया था। जिसे बोकारो उपायुक्त राजेश सिंह ने 31 जुलाई को आदेश पत्र जारी कर कंटेन्मेंट तथा बफर जोन क्षेत्र से मुक्त कर दिया है।

ज्ञातव्य हो कि उक्त क्षेत्रों में निर्धारित समय सीमा के भीतर एक भी अन्य कोरोना पॉजिटिव नहीं मिलने के कारण एसओपी के आलोक में उक्त क्षेत्रों को पूर्णत: तालाबंदी से मुक्त कर दिया है। साथ ही उपायुक्त सिंह ने कहा कि मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना अनिर्वाय है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक घरों से बाहर नही निकले। बहुत जरूरी काम हो तो तब ही घरों से बाहर निकले।

चास प्रखंड के गोस्वामी टोला माराफारी पंचायत बालीडीह, राजेन्द्र नगर बारी कॉपरेटिव बालीडीह एवं वस्तु विहार फेज-4 चिरा चास के कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ होकर वापस अपने घर जा चुके है।

बकरीद का त्यौहार शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने का उपायुक्त ने किया अपील

एक अन्य जानकारी के अनुसार एक जुलाई को होनेवाले बकरीद त्योहार को लेकर जिले में विधि व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। जिला प्रशासन शांति पूर्ण माहौल ने त्योहार सम्पन्न कराने को कटिबद्ध है। उपायुक्त राजेश सिंह ने जिलावासियों से अपील किया कि शांति एवं भाईचारे के साथ बकरीद का त्यौहार मनाएं। COVID 19 संकट को ध्यान में रखना अति महत्वपूर्ण है। इसलिए सामाजिक दूरी का पालन करना तथा मास्क लगाना बेहद ही जरूरी है। सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई किये जा सकेंगे। उन्होने कहा कि त्योहार को लेकर जगह जगह गश्ती दल भी मौजूद रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *