Advertisement

अपराधियों ने डेढ करोड़ की ग्रेडर मशीन किया आग के हवाले

विजय कुमार साव/ गोमियां (बोकारो)। नक्सल प्रभावित जागेश्वर विहार थाना के हद में महुआटांड़ के खखंडा गांव में बीते 3 जुलाई की रात्रि साढ़े अज्ञात अपराधियों ने ग्रेडर मशीन को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह नक्सली घटना है या अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। यह अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय रहिवसियों के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले अपराधी बाइक पर सवार होकर आये थे।

जानकारी के अनुसार बोकारो (Bokaro) जिला के हद में गोमियां (Gomia) प्रखंड के महुआटांड़ के उग्रवाद प्रभावित खखंड़ा गांव में देर रात ग्रेडर मशीन को आग के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। इस घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है या अपराधियों ने दहशत फैलाने को लेकर मशीन में आग लगायी है।

पुलिस इस दृष्टिकोण से भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई पर्चा नहीं मिला है। उक्त ग्रेडर मशीन लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की बताई जा रही है। ग्रेडर मशीन की केबिन में आग लगायी गयी है। बोकारो जिले के ललपनियाँ से रामगढ़ जिले के नयामोड़ पथ का जीर्णोद्धार कर रही ईस्ट इंडिया कंस्ट्रक्शन कंपनी की ग्रेडर मशीन में आग लगायी गयी है।

रहिवसियों के अनुसार अज्ञात अपराधियों द्वारा इस दौरान इमोशन स्प्रे मशीन को भी जलाने का प्रयास किया गया, जो विफल रहा। एक रोलर भी खड़ी थी जिसे छोड़ दिया गया है। जगेश्वर बिहार थाना प्रभारी विष्णु साहा घटनास्थल पर कैंप किये हैं। बता दें कि खखंड़ा गांव उग्रवाद प्रभावित है।तथा लुगू पहाड़ी की घोर तलहटी में यह गांव स्थित है। वारदात को अंजाम देने वाले बाइक से आये थे। ग्रेडर मशीन की केबिन को आग के हवाले कर चलते बने।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *