Advertisement

देश में 31 मई तक लॉकडाउन

झारखंड में कोई छूट नहीं

  • सख्ती से होगा लॉक डाउन का पालन-मुख्यमंत्री

  • शॉपिंग मॉल और स्कूल-कॉलेज दो हफ्ते और रहेंगे बंद

  • स्टेडियम खुल सकेंगे लेकिन दर्शकों को एंट्री नहीं मिलेगी

एस.पी.सक्सेना/ राँची (झारखंड)। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा लॉकडाउन-4.0  (Lockdown 4.0) को और 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। यह 18 मई से 31 मई तक चलेगा। 17 मई को लॉकडाउन का तीसरे फेज खत्म होने से करीब छह घंटे पहले राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने केंद्र सरकार और राज्यों को देशबंदी जारी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद गृह मंत्रालय ने नई गाइडलाइंस जारी कर दीं। जबकि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने(Hemant Soren, CM, Jharkhand) झारखंड में बाहर से आ रहे लोगों की स्थितियों के आकलन के बदले राज्य में किसी प्रकार की छूट से साफ इंकार किया है।

लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ने के साथ ही एक सौ तीस करोड़ से अधिक की आबादी लगातार 68 दिन तक बंदिशों में रहेगी। यह दुनिया के किसी भी देश में इतनी बड़ी आबादी के साथ इतने दिनों तक चलने वाला सबसे बड़ा लॉकडाउन है। जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे मेडिकल प्रोफेशनल्स जैसे, डॉक्टर, नर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारियों और एम्बुलेंस की आवाजाही होने दें। इसमें रुकावट नहीं आनी चाहिए।

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सामान ढुलाई करने वाले ट्रक या अन्य वाहनों की आवाजाही सुनिश्चत करनी होगी। इसमें खाली ट्रक भी शामिल होंगे।देश में अब तक तीन फेज में 25 मार्च से 14 अप्रैल, 15 अप्रैल से 3 मई और 4 मई से 17 मई तक लॉकडाउन पूर्ण हो चुका है। जबकि 18 मई से 31 मई तक लॉक डाउन का चौथा चरण प्रारंभ हो गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *