प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) प्रखंड के हद में आई ई एल स्थित बी टाइप में 48 वर्षीय एक व्यक्ति के छठा कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। इसकी पुष्टि 30 जुलाई को प्रभारी चिकित्सा प्रभारी हेलन बारला ने की है। डॉ बारला के अनुसार बीते 24 जुलाई को संक्रमित का स्वाब जांच के लिए भेजा गया। संक्रमित का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया। संक्रमित व्यक्ति एसबीआई का बैंक कर्मी है।
मौके पर सीओ ओम प्रकाश मंडल, आई ई एल थाना प्रभारी सृष्टिधर महतो द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संक्रमित को बोकारो कोविड अस्पताल (Bokaro Covid Hospital) मे भेजा गया। संक्रमित की प्रथम और द्वितीय सूची तैयार की जा रही है। परिजनों को घर पर ही कोरन्टाइन रहने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में गोमियां सीओ मंडल ने बताया कि लॉकडाउन में छूट मिलने की वजह से सभी व्यवसाई और रहिवासी इतने लापरवाह हो चुके हैं कि इस वैश्विक महामारी का उन्हें तनिक भी भय नहीं है।
प्रशासन अपनी तरफ से रहीवासियों की सुरक्षा के लिए तत्पर है। मगर इस महामारी से लड़ने के लिए सभी को सरकार के जारी निर्देशों को पालन करना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का उपयोग दिनचर्या में शामिल करना होगा। रहीवासियों द्वारा सरकार के निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है तो सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
![]()












Leave a Reply