Advertisement

बगोदर की कोरोना संक्रमित मरीज की रिम्स मे मौत

अशोक सिंह/ बगोदर(गिरिडीह)। बगोदर (Bagodar) प्रखंड के हद में बेको की 24 वर्षीय  कोरोना संक्रमित महिला की रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। हृदय संबंधित गंभीर रोग का इलाज करवाने महिला गई थी। जहां कोरोना जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आया। रिम्स प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की है। मृतका महिला के परिजनों ने बताया कि मृतका तीन माह से अपने मायके बिष्णुगढ थाना के हद में कारगालो मे रह रही थी। और हृदय के बिमारी से ग्रसित थी।

जिसका रांची मे एक प्राइवेट अस्पताल मे ईलाजरत थी, लेकिन पैसे के अभाव के कारण ईलाज के लिए रिम्स मे भर्ती कराया गया था। जहां इसकी मौत हो गई। मृतक महिला ने 25 दिन पूर्व एक बच्चे को जन्म दी थी। उसका पति भी मुम्बई से लौटने के बाद सासुराल मे ही रह रहा था। इधर घटना की सूचना के बाद गांव मे दहशत का महौल बना हुआ है। वहीं मृतिका के पति का जाँच रिपोट निगेटिव आने के बाद लोगो को राहत भरी खबर मिली है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *