Advertisement

जरूरतमंदों को लगातार भोजन करा रहे हैं कांग्रेसी नेता

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। अगर दिल में जज्बा है तो दुनियां का कितना भी कठिन काम हो वह उतना ही आसान लगने लगता है। कुछ इसी प्रकार के जज्बात से लवरेज होकर इन दिनों बोकारो जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वरूण कुमार सिंह अपने निजी मद से क्षेत्र के गरीब जरूरतमंदों को प्रतिदिन भरपेट भोजन करा रहे हैं।

बीते 26 अप्रैल से जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सिंह बोकारो (Bokaro) जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह (Jarangdih) स्थित कांग्रेस कार्यालय परिसर में सैकड़ों गरीब गुरबों को भरपेट भोजन कराने का सिलसिला आरंभ कर दिया है। 28 अप्रैल को जगत प्रहरी से विशेष भेंट में सिंह ने बताया कि गरीब जरूरतमंदों को वे अपने निजी मद से भोजन कराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह सिलसिला लाॅक डाउन रहने तक चलता रहेगा। ताकि किसी गरीब की मौत भुख से न होने पाएं।सिंह के अनुसार यहां जारंगडीह उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत के अलावा खेतको,चार नंबर रथ मंदिर आदि क्षेत्र से प्रतिदिन दो से ढाई सौ की संख्या में रहिवासी आकर भोजन ग्रहण करते हैं।

इससे उन्हें काफी खुशी मिलती है।इस नेक कार्य में उन्हें राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के जारंगडीह शाखा अध्यक्ष योगेंद्र सोनार,समाजसेवक सतपाल सिंह, रंजन सिंह, पूर्व मुखिया बालगोविंद उर्फ आडवाणी, रिंटू सिंह, देवी मंडल, नागेश्वर बाउरी, एस एन रेड्डी, कजरू हाड़ी, मुकू गोप, सतीश गुप्ता, रामचंद्र प्रसाद, ढुल्लू सिंह, देव कुमार, संजय कुमार आदि का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वरूण कुमार सिंह के अनुसार वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से बचाव आज सबके लिए जरूरी है। इसलिए सभी बिना काम के घरों से बाहर न निकलें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तभी हम सभी सुरक्षित रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *