Advertisement

पत्रकार के पिता के निधन पर परिचितों ने परिवार को दी सांत्वना

ममता सिन्हा/ तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट (Tenughat) के पत्रकार मिथिलेश कुमार उर्फ गुड्डू के लगभग 70 वर्षीय पिता देवेन्द्र प्रसाद वर्मा की आकस्मिक निधन बीते 24 जून की रात्रि हृदय गति रुकने के कारण तेनुघाट स्थित उनके निवास स्थान पर हो गई। खबर पाकर परिचितों ने उनके आवास पहुंच कर उनके परिवार के लोगों को ढाढस बंधाया। पत्रकार गुड्डू के पिता का अंतिम संस्कार 25 जून की शाम तेनुघाट डैम किनारे श्मशान घाट के पास की गई।

बताते चलें कि मृतक देवेंद्र प्रसाद वर्मा सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र, पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। इस दुख के मौके पर तेनुघाट पंचायत की मुखिया रेखा सिन्हा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कुमार अनंत मोहन सिन्हा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, कोषाध्यक्ष जगदीश मिस्त्री, देवनंदन प्रसाद, अरुण कुमार महतो, बम्बी, गोपाल, निशु सिन्हा, मोहम्मद साबिर अंसारी, जितेंद्र चौहान, जीवन सागर, पप्पू कुमार, महावीर कुमार, संजय कुमार, बीरेंद्र प्रसाद, नवीन सिन्हा, जगदीश भारती, मुकेश कुमार, सुभाष कटरियार सहित कई पत्रकार व् गणमान्य लोग इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *