Advertisement

दिवंगत विधायक के निधन पर विभिन्न जगहों पर शोक सभा आयोजित

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बेरमो के दिवंगत विधायक स्व.राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के बाद से जिले के विभिन्न जगहों पर लगातार शोकसभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 1 जून को कथारा (Kathara) चार नंबर दुर्गा मंडप के प्रांगण में पूजा समिति की ओर से स्व. सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

यहां उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर क्षेत्र के लोगों द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक जैसे कोई भी अनुष्ठान हो यहां के लोगों के निमंत्रण को दिवंगत विधायक सहर्ष स्वीकार करते थे। तथा वे अपने उपस्थिति को सुनिश्चित करते थे। साथ ही बारीकी से सभी चीजों का निरीक्षण कर आवश्यक और जरूरी निर्देश भी उनके द्वारा प्राप्त होता था। राजेंद्र बाबू का निधन कोयला जगत, देश के मजदूर जमायत के साथ-साथ उनके क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में भी अपूरणीय क्षति है।

शोक प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से मंदिर समिति के सचिव व् मजदूर नेता अजय कुमार सिंह,मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष सी एस प्रसाद, अरविंद कुमार सिंह, विश्वनाथ राज, देवाशीष आस, संतोष सिन्हा, सुजीत मिश्रा, कमल कांत सिंह, एम एन सिंह, भरत मेहता, विजय यादव, बिंदु चंद हेम्ब्रम, अमनदीप सिंह, प्रमोद यादव, हरिहर नोनिया, मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। अंबेडकर पार्क कथारा में क्लब के लोगों द्वारा स्व सिंह की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

यहां क्लब के लोगों ने कहा कि राजेंद्र बाबू के द्वारा मिलने वाला स्नेह और प्यार अब छूट गया है। अभिभावक के रूप में जो उनका सहयोग मिलता था उसकी कमी हमेशा खलेगी। स्वर्गीय सिंह की याद में क्लब के लोगों ने अति शीघ्र मेमोरियल टूर्नामेंट किए जाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्लब के संरक्षक अजय कुमार सिंह, विजय यादव, शंकर मेहता, राकेश कुमार सिंह, शशि कुमार, रवि कुमार, सत्यजीत कुमार, मुकेश सिंह, मुकेश गिरी, नवीन कुमार, अशोक रजक, आदित्य सिंह, सागर कुमार दास, क्लब के अध्यक्ष विश्वनाथ राज, बिंदु चंद हेंब्रम आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *