Advertisement

कोयला चोरों पर कसा शिकंजा

तेनुघाट। बोकारो जिले के बोकारो थर्मल थाना (Bokaro Thermal Thana) क्षेत्र के नयाबस्ती से बेरमो एसडीपीओ आर रामकुमार ने डीवीसी का कोयला चोरी करने वाले अवैध कोयला कारोबारियों पर दबिश देकर 11 मोटरसाइकिल बरामद किया है साथ 2 कोयला कारोबारी को गिरफ्तार किया।

बेरमो एसडीपीओ आर रामकुमार ने बताया कि डीवीसी का कोयला अवैध रूप से चोरी बेचे जाने की सुचना प्राप्त हुई थी। छापेमारी के दौरान 11 मोटरसाइकिल बरामद हुआ है और 2 कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। इन 11 मोटरसाइकिल से 138 बैग कोयला भी बरामद किया गया। शेष कारोबारी पुलिस को देखते ही भागने में सफल हो गए।


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *