Advertisement

स्व.राजेंद्र प्रसाद सिंह को कोयला खदान शिक्षक मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। कोयला खदान शिक्षक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अयोध्या सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आर पी सिंह, सीसीएल् जोन के अध्यक्ष प्यारेलाल यादव और कथारा क्षेत्र के कोषाध्यक्ष एस एन सिंह आदि ने बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उक्त जानकारी देते हुए मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष राम अयोध्या सिंह ने बताया कि मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल सीसीएल, बीसीसीएल, इसीएल और एमइसीएल की ओर से झारखण्ड विधानसभा व बेरमो कांग्रेस के विधायक और श्रमिक संगठन इंटक, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कई पोस्ट पर आसीन स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद के ढोरी फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर अश्रुपूर्ण भावभीनी श्रद्धांजलि दिया गया।

शोक सभा में बैठकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और अपने श्रधेय नेता स्वर्गीय सिंह की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। संगठन मंत्री आर पी सिंह ने कहा कि ऐसे लोकप्रिय नेता और अभिभावक बड़े ही नसीब वालों को मिलता है। हम शिक्षको का हमदर्द बेरमो ही नहीं बल्कि झारखंड का एक अनुभवी नेता खोया है। सिंह ने कहा मोर्चा के महामंत्री बी के सिंह ने भी मोर्चा की ओर से स्वर्गीय सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के लिए अपनी संवेदनाएं भेजी है। राजेंद्र बाबू के निधन से पूरा शिक्षक समाज मर्माहत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *