Advertisement

स्वच्छता अभियान चलाया गया

तेनुघाट (बोकारो)। स्वच्छ भारत अभियान के तहत तेनुघाट जेल एवं अनुमंडल कार्यालय में बेरमो के पदाधिकारी प्रेम रंजन के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। रंजन ने बताया कि स्वच्छता अभियान 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। साथ ही बताया कि पूरे अनुमंडल में लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है।

ताकि लोगों को अपने अगल बगल स्वच्छ रखना चाहिए और आस- पास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा की गंदगी ही बीमारियों की जड़ है। स्वच्छता अभियान में रंजन के साथ कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी जेल अधीक्षक टुडू दिलीप, जेलर देवनाथ राम, विजय कुमार, पप्पू कुमार, महेश्वर मांझी, हेमलाल यादव, मृत्युंजय पांडेय, जय प्रकाश झा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *