Advertisement

चित्रांश परिवार ने धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त पूजा

संवाददाता/ तेनुघाट (बोकारो)। भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का पूजा अर्चना के बाद सामूहिक प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। जिसमें तेनुघाट चित्रांश परिवार (Chitransh Pariwar) के साथ साथ अगल बगल के लोग भी शामिल हुए। मसीभाजन संयुक्तश चरसित्वम महीतले। लेखका अक्षर दायकम कायस्थ जाति मसाध चित्रगुप्त नमोस्तुतेध चित्रगुप्त भगवान भूल न जाना अगले बरस तुम्हें फिर है आना के जयघोष से तेनुघाट गूंज उठा। उसके बाद बुधवार को चित्रांश परिवार के सदस्यों ने भगवान प्रतिमा की मूर्ति को दामोदर नदी में विसर्जित किया।

इस अवसर पर तेनुघाट चित्रगुप्त महापरिवार के संरक्षक कुमार अनंत मोहन सिन्हा, मोहन प्रसाद श्रीवास्तव एवं सुरेश प्रसाद श्रीवास्तव, अध्यक्ष हरि शंकर प्रसाद, कार्यकारिणी अध्यक्ष रतनेश श्रीवास्तव एवं रमेन्द्र कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष बिपिन कुमार सिन्हा, लाला त्रिपुरारी लाल एवं सुजीत कुमार सिन्हा, महासचिव अजीत कुमार लाल, सहायक सचिव शुभम श्रीवास्तव, सुभाष कटरियार एवं संतोष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रतन कुमार सिन्हा, उपकोषाध्यक्ष विजय कुमार अम्बष्ठ एवं आलोक रंजन, कार्यालय सचिव विजय कुमार बबन, तरुणी प्रकाश श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव एवं मिथलेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार अम्बष्ठ, संतोष श्रीवास्तव, कुंदन कुमार, शंकर सिन्हा, सोनू सचिन, दीपेन्द्र श्रीवास्तव, सुनील कुमार एवं रोहित सिन्हा, विसर्जन समिति के सदस्य प्रीतीश आनंद, निलेश कुमार, सज्जू सिन्हा, तेनुघाट महिला सहभागिनी समिति की संरक्षक रेखा सिन्हा, अध्यक्ष शालिनी सिन्हा, सचिव ममता कटरियार, कोषाध्यक्ष सुनीता सिन्हा, सहित ममता सिन्हा, नन्दा सिन्हा, कृष कुमार, मयंक, प्रियांशु, मयुर, सागर के साथ चित्रांश परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *