Advertisement

लोक आस्था का पर्व छठ पूजा संपन्न

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। हिंदू लोक आस्था का महापर्व छठ (Chhath Puja) राष्ट्र के प्रत्येक राज्य सहित झारखंड में भी धुमधाम पुर्वक मनाया गया। खासकर झारखंड के रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर में छठ पर्व का उत्साह ऐसा था कि लग रहा था कि पुरा का पुरा कुनवा छठ घाटों पर उमड़ पड़ा है।

चार दिन तक चलने वाले महापर्व छठ का समापन बीते 3 नवंबर को समापन हो गया। इस अवसर पर छठब्रतियों ने उदियमान सुर्य देवता को अर्घ दिया। यहां श्रृद्धालुओं ने विधिवत हवन कुंड में हवन कर प्रसाद ग्रहण किया।

बोकारो जिला के हद में उपनगर चांस के गरगा नदी तट, फुसरो (Phusro), करगली (Kargali), जरीडीह बाजार, जारंगडीह खेतको व् चांपी घाट दामोदर नदी तट, कथारा-बोकारो थर्मल कोनार नदी तट (Kathara-Bokaro Thermal Konar River), बोकारो थर्मल लोहा पुल बोकारो नदी तट आदि जगहों के अलावा विभिन्न ग्रामिण हलकों में तालाबों के तट पर छठ पर्व का भव्य आयोजन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *