Advertisement

बोकारो के नए एसपी बने चंदन झा

फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। झारखंड (Jharkhand) कैडर के 2011 बैच के आईपीएस चंदन झा (IPS Chandan Jha) को बोकारो का एसपी बनाया गया है। इससे पहले आईपीएस झा झारखंड के राज्यपाल के परीसहायक के पद पर कार्यरत थे। बोकारो के तत्कालीन एसपी पी मुरगन के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद जैप 4 के कमांडेंट सुजाता बिनापानी को बोकारो एसपी का अतिरिक्त भार दिया गया था।

चंदन कुमार झा के बोकारो का पुलिस अधीक्षक बनाये जाने के पुर्व अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया था। चंदन झा ने 18 अप्रैल को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। बोकारो मे कोरोना की स्थिति को देखते हुए अपनी विशेष व्यवस्था करने में वे तत्पर दिख रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *