Advertisement

अधिवक्ता संघ के चेम्बर को कराया गया सेनेटाइज

ममता सिन्हा/ तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट (Tenughat) अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कुमार अनंत मोहन सिन्हा के द्वारा 10 जुलाई को तेनुघाट के अधिवक्ताओं के चेंबर को सैनिटाइज कराया गया। मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सिन्हा ने बताया कि न्यायालय में बेरमो अनुमंडल सहित अन्य कई जगहों से मुवक्किल यहां पहुंचते हैं। जिस कारण अधिवक्ता, अधिवक्ता लिपिक को भी कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। जिस कारण उनके सुरक्षा को लेकर अधिवक्ताओं के चेंबर को सेनेटाइज कराया जा रहा है।

ताकि उन्हें कोरोना की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इसे लेकर सप्ताह में एक बार सेनेटाइज करवाया जाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अधिवक्ता अरुण कुमार सिन्हा, रमेंद्र कुमार सिन्हा,सुभाष कटरियार, वेंकट हरि विश्वनाथ उर्फ बम्बी, जीवन सागर, रविंद्र बोस, रतन कुमार सिन्हा, कनक कुमार, प्रताप कुमार, मिक्की कुमार, अजय कुमार, मंटू राम सहित कई गणमान्य अधिवक्तागण एवं अधिवक्ता लिपिक मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *