Advertisement

बच्चा चोरी की अफवाह फैलाई तो मिलेगी ये सजा

राजेश कुमार/ बोकारो थर्मल। बोकारो थर्मल सहित अगल बगल के क्षेत्रो में लगातार फैल रही बच्चा चोरी की अफवाह सहित अंधविश्वास आदि कुप्रथा के ऊपर विराम लगाने हेतु बोकारो थर्मल थाना परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सहइंस्पेक्टर राजेश कुजूर ने किये। थाना प्रभारी कुजूर ने कहा की बोकारो जिला पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश के निर्देश पर यह यह बैठक की गयी।

उन्होंने बैठक में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से बच्चा चोरी सहित क्षेत्र में लगातार फैल रही अन्य कुप्रथाओं के ऊपर पूर्णतः विराम लगाने हेतु अपने अपने पंचायतो में बैठक कर लोगों को जागरूक करने के लिए कहा। थाना प्रभारी ने कहा कि बच्चा चोरी की झूठी अफवाह फैलाने वालो की सुचना अविलंब थाना को दे, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा।

साथ ही मानव तस्करी, बाल श्रम, डायन भूत अंधविश्वास आदि अपराध व कुप्रथाओं के बारे में भी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कुजूर ने लोगो को जागरूक करने का निर्देश पंचायत प्रतिनिधियों को दिया। इस अवसर पर मुखिया एस बी सिंह, नरेश महतो, मणिराम मांझी, गोपाल रजक, महबूब आलम, चंद्रदेव घाशी, घनश्याम प्रसाद आदि कुल 11 पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *