Advertisement

अज्ञात टैंकर ने बाइक को रौंदा, बाल बाल बचे सवार

एस. पी. सक्सेना/ बोकारो। फुसरो डुमरी मुख्य पर मकोली मोड़ के समीप मकोली से फुसरो जा रहे बाइक को तेज रफ़्तार आ रहे अज्ञात टैंकर ने बुरी तरह रौंद दिया। बाइक पर सवार ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना दोपहर लगभग 3:30 बजे की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मकोली मोड़ से हीरो होंडा CD DOWN क्रमांक JH09E/4762 सवार जैसे ही लगभग 20 मीटर आगे बढ़ा होगा कि फुसरो की तरफ से आ रहे तेज रफ़्तार तेल टैंकर को देख बाइक चालक तथा उसपर सवार एक महिला बाइक छोड़कर सड़क किनारे गड्ढे में छलांग मारकर अपनी जान बचाई। इस दौरान टैंकर ने बाइक को बुरी तरह रौंदते हुये निकल गया।

इधर गड्ढे में गिरकर घायल हो चूका बाइक चालक, पीछे से आ रहे एक अन्य बाइक से उक्त टैंकर का पीछा करने की कोशिश की लेकिन टैंकर नजरों से ओझल हो चुका था। इस बावत चंद्रपुरा पुलिस को सुचना दे दी गयी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *