गरीबों, जरूरतमंदों को उनका अधिकार दिलाने में कोई कमी नही होगी-उपायुक्त
एस.पी.सक्सेना/ रांची (झारखंड)। बोकारो के नवनियुक्त उपायुक्त राजेश कुमार सिंह Deputy Commissioner Rajesh Kumar Singh) ने 19 जुलाई को रांची में मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पुस्तकें भेंट की। मुख्यमंत्री को उपायुक्त ने वैश्विक महामारी COVID-19 संकट से जिला को उबारने के लिए किए जा रहे प्रयासों, विकास कार्य तथा अन्य विषयों से अवगत कराया तथा भरोसा दिलाया कि बोकारो जिला में सभी कार्यों को ससमय पुरा करने का प्रयास रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि गरीबों एवं जरूरतमंदों को उनका अधिकार दिलाने में कोई कमी नही किया जाएगा। बेहतर तालमेल के साथ जिला को एक नई दिशा दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि एक अच्छे नेतृत्वकर्ता/ अधिकारी को सिर्फ दृष्टि नहीं – दृष्टिकोण की जरूरत होती है। 2007 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सिंह हर मुश्किल हालात से जूझते हुए ना सिर्फ देश की अग्रणी सेवा आई ए एस में चयनित हुए बल्कि खेल के क्षेत्र में भी देश का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बोकारो जिले की जनता की पूरी तन्मयता से सेवा करते हुए राज्य को आगे बढ़ाने में उपायुक्त सिंह अहम भूमिका निभाएंगे।
![]()












Leave a Reply