Advertisement

50 हजार रुपये उड़ा ले गए बाइक सवार

बोकारो। माराफारी थाना इलाके में बांसगोड़ा शिव मंदिर के पास पल्सर बाइक से आए दो झपटमार पचास हजार रुपये से भरा बैग झपटकर भाग निकले। पीड़ित डुमरो सिवनडीह निवासी करम चंद्र मांझी ने घटना के बाद शोर मचाया, लेकिन जबतक स्थानीय लोग झपटमारों के पीछे भागते वे आंखों से ओझल हो चुके थे।

बताया जा रहा है कि सिटी सेंटर सेक्टर चार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से करम चंद्र पचास हजार रुपये निकालकर ऑटो से अपने घर निकले। माराफारी में बांसगोड़ा शिव मंदिर के पास वे ऑटो से उतरे और पैदल ही घर की ओर जाने लगे।

इसी दौरान अचानक पीछे से पल्सर बाइक पर सवार दो युवक आए और रुपयों से भरा बैग झपटकर भाग गए। झपटमार रेलवे फाटक से हाइवे की ओर भाग निकले। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश बैंक से ही मांझी का पीछा कर रहे थे। पुलिस अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *