Advertisement

प्रखंड प्रमुख ने चलाया जागरुकता अभियान व् बांटे खाद्य सामग्री

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो (Bokaro) जिला के हद में बेरमो के प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी ने 17 जून को प्रखंड के विभिन्न स्थलों का दौरा कर जन जागरुकता अभियान चलाया। साथ ही प्रखंड प्रमुख ने जरिडीह बाजार में अमन बिरादरी संस्था द्वारा उपलब्ध खाद्य सामग्री का वितरण किया।

जानकारी के अनुसार प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी ने जन जागरुकता अभियान के तहत प्रखंड के हद में बैदकारो, चलकरी कॉलोनी, गांधीनगर, कुरपनीयां आदि जगहों पर जाकर खासकर महिलाओं को आगामी 21 जून को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा वर्चुअल जन संवाद के तहत डिजिटल मीडिया से जुड़ने का आग्रह किया।

वहीं झंडा चौक जरिडीह बाजार में अमन बिरादरी द्वारा उपलब्ध खाद्य सामग्री का वितरण जरुरतमंद ऑटो चालकों के बीच किया। राहत खाद्य सामग्री में खासकर चावल, आटा, दाल, चना, तेल, नमक आदि शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख के पति व् भाजपा नेता जितेंद्र महतो, अमन बिरादरी संस्था प्रमुख अफजल अनीस, शेर आलम, वार्ड सदस्य जितेंद्र रजवार, समाजसेवक परवेज आलम, राजू चौरसिया आदि का अहम योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *